![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2b/Lead_shielding.jpg/640px-Lead_shielding.jpg&w=640&q=50)
विकिरण सुरक्षा
From Wikipedia, the free encyclopedia
आयनकारी विकिरण के हानिकारक प्रभावों से व्यक्तियों एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले विज्ञान एवं व्यवहार का नाम विकिरण संरक्षा या विकिरण सुरक्षा (Radiation protection या radiological protection) है।
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2b/Lead_shielding.jpg/640px-Lead_shielding.jpg)
उद्योग एवं चिकित्सा में आयनकारी विकिरण का बहुतायत से उपयोग होता है। इस कारण यह स्वास्थ्य के लिये बहुत बड़ा खतरा पैदा कर सकता है यदि इससे बचने एवं इसकी मात्रा को सीमित रखने से समुचित प्रबन्ध न किये जाँय। आयनकारी विकिरण जीवित ऊतकों का सूक्ष्मस्तरीय नुकसान पहुँचाता है जिससे त्वचा जल सकती है। इसके अलावा इस विकिरण के उच्च मात्रा में सम्पर्क में आने से 'विकिरण बिमारी' (radiation sickness) हो सकती है। कम मात्रा में लेने पर भी कैंसर होने की सम्भावना बढ जाती है।
विकिरण से सुरक्षा का मूलभूत तरीका है कि विकिरण के प्रभाव में कम से कम आयें (reduction of expected dose) तथा मानव द्वारा लिये गये विकिरण डोज का सतत मापन करते रहना।