विकिपीडिया:जीवित व्यक्तियों की जीवनी
From Wikipedia, the free encyclopedia
किसी भी विकिपीडिया पृष्ठ पर जीवित व्यक्तियों के बारे में जानकारी जोड़ते समय संपादकों को विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस तरह की सामग्री के लिए संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है और इस तरह की सामग्री को संयुक्त राज्य में लागू सभी कानूनों, इस नीति का और विकिपीडिया की तीन मुख्य सामग्री नीतियों का सख्ती से पालन करना चाहिए:
निम्नलिखित प्रस्तावित विकिपीडिया नीति, दिशानिर्देश, या प्रक्रिया है। प्रस्ताव अभी भी विकासित होने की अवस्था में हो सकता है, इस पर चर्चा चल रही हो सकती है, या यह स्वीकृत होने के लिए आम सहमति इकट्ठा करने की प्रक्रिया में है। |
जीवित व्यक्तियों के बारे में विवादास्पद सामग्री जो बिना स्रोत के है या जिसके स्रोत निम्न गुणवत्ता के हैं, तुरंत और चर्चा के लिए प्रतीक्षा किए बिना हटा दी जानी चाहिए। चाहे वह सामग्री नकारात्मक हो, सकारात्मक हो, तटस्थ हो या केवल संदेहास्पद हो।