विकिसूक्ति
विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित परियोजनाओं में से विकि-आधारित परिवार का एक सदस्य है / From Wikipedia, the free encyclopedia
विकिसूक्ति विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा संचालित परियोजनाओं में से विकि-आधारित परिवार का एक सदस्य है। यह भी मीडियाविकि सॉफ़्टवेयर पर ही चलता है। यह परियोजना डेनियल ऑल्स्टन की परिकल्पना पर आधारित एवं ब्रायन वाइबर द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना का लक्ष्य विशिष्ट व्यक्तियों, पुस्तकों, फ़िल्मों एवं लोकोक्तियों से प्राप्त एक वृहत उद्धरण संग्रह जुटाना तथा उनके लिये ब्यौरेवार संदर्भ सहित जानकारी तथा रोपण सूचना एकत्रित करना। हालांकि कई ऑनलाइन उद्धरण संग्रह पहले ही उपलब्ध हैं, किन्तु विकिसूक्ति उन कुछ विशेष में से एक है जो अपने उपयोक्ताओं को योगदान करने की सुविधा भी उपलब्ध कराता है।[2] विकिसूक्ति के पृष्ठ उल्लेखनीय व्यक्तित्त्वों के विकिपीडिया पर बने लेखों से अन्तर्कड़ियों द्वारा जुड़े हुए हैं।[3]
प्रकार | उद्धरण कोष |
---|---|
उपलब्ध भाषा | बहुभाषी |
मालिक | विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन |
निर्माता | जिमी वेल्स एवं विकिमीडिया समुदाय |
जालस्थल | hi.wikiquote.org |
एलेक्सा रेंक | 3,276 (April 2013 के अनुसार [update])[1] |
व्यावसायिक | नहीं |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
शुरू | जुलाई 10, 2003 (2003-07-10) |
वर्तमान स्थिति | सक्रिय |
मूल परियोजना पूर्णतया अंग्रेज़ी में आरंभ की गयी थी, जुलाई २००४ में एक अन्य संस्करण द्वारा अतिरिक्त भाषाओं को भी इसमें सम्मिलित करना आरंभ किया गया। मार्च 2024 तक, 73 भाषाओं के लिए सक्रिय[4] विकीकोट साइटें हैं जिनमें कुल 317,640 लेख और 2,080 हाल ही में सक्रिय संपादक शामिल हैं।[5]