![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f2/Sardar_patel_%2528cropped%2529.jpg/640px-Sardar_patel_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
वल्लभ भाई पटेल
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
वल्लभभाई झावेरभाई पटेल (३१ अक्टूबर १८७५ – १५ दिसम्बर १९५०) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता तथा राजनेता थे। उन्हें लोग सरदार पटेल के नाम जानते हैं। 'सरदार' का अर्थ है "प्रमुख"। उन्होंने भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत में देशी रियसतों के एकीकरण की महान चुनौती को उन्होंने सफलतापूर्वक हल किया। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।[1]
सामान्य तथ्य सरदार वल्लभभाई पटेल, प्रधानमंत्री ...
सरदार वल्लभभाई पटेल | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल 15 अगस्त 1947 – 15 दिसम्बर 1950 | |
प्रधानमंत्री | जवाहरलाल नेहरू |
पूर्वा धिकारी | पद सृजन |
उत्तरा धिकारी | मोरारजी देसाई |
पद बहाल 15 अगस्त 1947 – 15 दिसम्बर 1950 | |
प्रधानमंत्री | जवाहरलाल नेहरू |
पूर्वा धिकारी | पद सृजन |
उत्तरा धिकारी | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी |
जन्म | 31 अक्टूबर 1875 नडियाद, बंबई प्रेसीडेंसी, ब्रिटिश भारत |
मृत्यु | 15 दिसम्बर 1950(1950-12-15) (उम्र 75) बॉम्बे, बॉम्बे राज्य, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बच्चे | मणिबेन पटेल, दह्याभाई पटेल |
शैक्षिक सम्बद्धता | मिडल टेम्पल |
पेशा | वकालत, राजनीति |
बंद करें