लोक कथा
From Wikipedia, the free encyclopedia
लोक कथाएँ की वे कथाएँ हैं जो किसी समाज या सभ्यता से सम्बंधित होती हैं जो मनुष्य के जीवन के अनुभवों , घटनाओं के आधार पर निर्मित हैं ये मौखिक तौर पर उस समाज या सभ्यता में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक कहने की प्रक्रिया द्वारा पहुंचाई जातीं हैं ये कथाएँ किसी समाज/जाति/संप्रदाय/सभ्यता के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की या किसी सामान्य व्यक्ति की भी हो सकतीं हैं ये उस समय की तत्कालीन सामाजिक , राजनितिक,आर्थिक परिस्थितियों को बताती हैं | इन कथाओं का मुख्य उद्देश्य सभ्यता /समाज के ज्ञान, समझ, नैतिक मूल्यों और जानकारी को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे पहुंचाना होता है | हर देश में अलग अलग तरह की लोक कथाएँ मौजूद हैं। जिनसे ज्ञान और समझ को आगे बढ़ाया जाता है , चूंकि हर प्रदेश का भौगोलिक वातावरण , बौद्धिक विकास,रीती रिवाज , परम्पराएं अलग अलग होती हैं अतः ये कथाएं परिस्थितियों अनुरूप होती हैं उदाहरण के तौर पर पहाड़ी क्षेत्र में पहाड़ों की परिस्थितियों , मुश्किलों , उनके त्योहारों , रीती रिवाजों , खान पान , पहनावे पर आधारित कथाओं का निर्माण हुआ। इसी प्रकार समुद्र तटीय क्षेत्रों में वहाँ की परिस्थितियों , मुश्किलों , उनके त्योहारों , रीती रिवाजों , खान पान , पहनावे पर आधारित कथाओं का निर्माण हुआ। कई बार एक ही तरह की कथाएँ अलग अलग क्षेत्र में अलग अलग नामों से भी प्रचलित हो जाती है। क्षेत्रों , प्रदेशों ,देशों की यात्रा करने वाले यात्री वे कथाएँ सुनकर, समझकर अपने साथ ले जाते हैं और अपने समाज में पहुँचकर उसे अपने आम बोलचाल के तरीके से प्रदर्शित करते हैं , जिससे की एक ही तरह की कथा अलग अलग क्षेत्रों में थोड़े से परिवर्तन के साथ सुनने को मिलती है |
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (जनवरी 2021) स्रोत खोजें: "लोक कथा" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |