ली कोर्बुज़िए
From Wikipedia, the free encyclopedia
चार्ल्स एदुआर् जिआन्नेरे-ग्रि, जो खुद को ली कोर्बुज़िए कहलाना पसंद करते थे (६ अक्टूबर १८८७ – २७ अगस्त १९६५), एक स्विस-फ़्रांसीसी आर्किटेक्ट, रचनाकार, नगरवादी, लेखक व रंगकार, थे और एक नई विधा के अग्रणी थे, जिसे आजकल आधुनिक आर्किटेक्चर या अंतर्राष्ट्रीय शैली कहा जाता है। इनका जन्म स्विट्ज़र्लैंड में हुआ था, लेकिन ३० वर्ष की आयु के बाद वे फ़्रांसीसी नागरिक बन गए।
सामान्य तथ्य व्यक्तिगत जानकारी, नाम ...
चार्ल्स एदुआर् जिआन्नेरे-ग्रि ली कोर्बुज़िए | |
व्यक्तिगत जानकारी | |
---|---|
नाम | चार्ल्स एदुआर् जिआन्नेरे-ग्रि ली कोर्बुज़िए |
राष्ट्रीयता | स्विस / फ़्रांसीसी |
जन्म तिथि | 6 अक्टूबर 1887 |
जन्म स्थान | ला शॉ-दे-फ़ॉ, Switzerland |
मृत्यु तिथि | अगस्त 27, 1965(1965-08-27) (उम्र 77) |
मृत्यु स्थान | रॉकब्रून-कै-मार्तीं, फ़्रांस |
कार्य | |
उल्लेखनीय इमारतें | विला सैवौय, फ़्रांस नोत्रे देम दु हॉ, फ़्रांस चंडीगढ़, भारत में इमारतें |
बंद करें
आधुनिक उच्च रचना की पढ़ाई के ये अग्रणी थे और भीड़ भाड़ वाले शहरों में बेहतर स्थितियाँ बनाने के प्रति समर्पित थे। उनका कार्य पाँच दशकों में निहित था और उनकी इमारते केंद्रीय यूरोप, भारत, रूस औ उत्तर व दक्षिण अमरीका में एक एक थीं। वे एक नगर नियोजक, चित्रकार, मूर्तिकार, लेखक, व आधुनिक फ़र्नीचर रचनाकार भी थे।