लिप्यन्तरण
From Wikipedia, the free encyclopedia
सामान्यतः किसी एक लेखन पद्धति में लिखे जाने वाले शब्द या पाठ को किसी अन्य लेखन पद्धति में लिखने को लिप्यन्तरण कहते हैं। लिप्यन्तरण = लिपि + अन्तरण। उदाहारण के लिये जापानी में लिखा है :ひらがな
इसको देवनागरी में इस तरह लिखा जाता है : हिरागाना
लिप्यन्तरण के लिये नियमों का एक समुच्चय निर्धारित किया गया होता है। ये नियम इस बात का ध्यान रखते हुए बनाये जाते हैं कि -
- लिप्यन्तरित पाठ से पुनः मूलपाठ बिना किसी त्रुटि के प्राप्त किया जा सके।
- नियम सरल एवं सहज हों ताकि एक साधारण व्यक्ति बी इन्हें याद करके इनका आसानी से व्यवहार कर सके।
भाषा विज्ञान की दृष्टि से लिप्यन्तरण, दो लेखन पद्धतियों के मध्य एक प्रतिचित्रण है।
उदाहरण:
मेरा नाम सुरेश है। (देवनागरी)
મેરા નામ સુરેશ હૈ। (गुजराती)
merā nām sureś hai (IAST)
মেরা নাম সুরেশ হৈ। (बाङ्ला)
ମେରା ନାମ ସୁରେଶ ହୈ। (ओड़िया)
meraa naam suresh hai. (iTrans)
merA nAma sureza hai| (हार्वर्ड-क्योटो)
merä näma sureça hai| (बलराम)
merà nàma sure÷a hai| (सी एस एक्स)
mer€ n€ma surea hai| (X-Sanskrit)