![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/National_highway_network_map.png/640px-National_highway_network_map.png&w=640&q=50)
राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)
भारत सरकार द्वारा अनुरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा में जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 5600000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है। 1995 में पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय में इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय में गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH 27) है, जो [असम] के सिलचर शहर को भारत के, [गुजरात] के [पोरबंदर] शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 4117 किमी है भारत का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH 548 है, जो NH118 के बराबर है
इस लेख की सामग्री पुरानी है। कृपया इस लेख को नयी मिली जानकारी अथवा नयी घटनाओं की जानकारी जोड़कर बेहतर बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिये वार्ता पृष्ठ देखें। (अप्रैल 2022) |
![](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/National_highway_network_map.png/640px-National_highway_network_map.png)
काफ़ी सारे राजमार्गों का अभी भी विकास हो रहा है। ज्यादतर राजमार्गों को कंक्रीट का नहीं बनाया गया है। मुम्बई पुणे एक्सप्रेस-वे इसका एक अपवाद है।
भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 है जो शिलचर को पोरबंदर से जोड़ता है इसकी कुल लंबाई 4117 किलोमीटर है।सबसे पुराना NH-7 है।