दिल्ली
भारत का महानगर, भारत का केन्द्र शासित प्रदेश-नई दिल्ली समेत / From Wikipedia, the free encyclopedia
दिल्ली, आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली[18] (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत की राजधानी और एक केंद्र-शासित प्रदेश है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं। १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियाँ और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह नगर बसा हुआ है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था।[19]
दिल्ली | |
---|---|
Megacity and Union territory | |
दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र | |
From top, left to right: Humayun's Tomb; Qutub Minar; Jama Masjid; Red Fort's Lahori gate; India Gate; Digambar Jain Mandir with Gauri Shankar temple in the background; St. James' Church; Hyderabad House; Lotus Temple, a Baháʼí House of Worship | |
Interactive map of Delhi | |
निर्देशांक: 28°36′36″N 77°13′48″E | |
देश | भारत |
क्षेत्र | उत्तर भारत |
केन्द्र-शासित प्रदेश[1][2] | 1 नवम्बर 1956 |
National Capital Territory[3] | 1 फरवरी 1992 |
शासन | |
• सभा | Government of Delhi |
• Lt. Governor | Vinai Kumar Saxena[4] |
• Chief Minister | Arvind Kejriwal (AAP) |
• Legislature | Unicameral (70 seats) |
• Parliamentary constituency |
|
क्षेत्रफल[5] | |
• Megacity and Union territory | 1484 किमी2 (573 वर्गमील) |
• जल | 18 किमी2 (6.9 वर्गमील) |
ऊँचाई | 200–250 मी (650–820 फीट) |
जनसंख्या (2011)[6] | |
• Megacity and Union territory | 1,67,87,941 |
• घनत्व | 11,312 किमी2 (29,298 वर्गमील) |
• महानगर[7] | 16,349,831 (2nd) |
• Megacity[6] | 11,034,555 (2nd) |
• Metro (includes part of NCR) (2018)[8] | 28,514,000 (1st) |
Languages | |
• Official | |
• Additional official | |
GDP (2022–23)[10][11] | |
• Nominal | [12] |
• Nominal Per Capita | ₹4,44,768 (US$6,493.61)[13] |
• Metro GDP/PPP (2022) | $467.4 billion[14] |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5.30) |
PINs[15] | 110000 – 110099 |
दूरभाष कोड | +91 11 |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-DL |
वाहन पंजीकरण | DL |
International Airport | Indira Gandhi International Airport |
Rapid Transit | दिल्ली मेट्रो |
HDI (2018) | 0.839[16] (Very High) · 1st |
Literacy (2011) | 86.21%[17] |
Sex ratio (2011) | 868 ♀/1000 ♂[17] |
वेबसाइट | delhi |
यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी।[20] यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही।
१८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में दिल्ली दरबार में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तों, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।