![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/MSK_Collage_2015.png/640px-MSK_Collage_2015.png&w=640&q=50)
मास्को
रूस देश की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मास्को (रूसी: Москвa / मोस्कवा, अंग्रेज़ी: Moscow / मॉस्काउ), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है। मॉस्को का शहरी क्षेत्र विश्व के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को संसार के अरबपतियों का नगर भी कहा जाता है जहाँ विश्व के सबसे अधिक अरबपति बसते हैं।[1] २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार विश्व का सबसे महँगा नगर भी घोषित किया गया था।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/24/MSK_Collage_2015.png/640px-MSK_Collage_2015.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/31/StBasile_SpasskayaTower_Red_Square_Moscow.hires.jpg/640px-StBasile_SpasskayaTower_Red_Square_Moscow.hires.jpg)