मुक्त बाज़ार
From Wikipedia, the free encyclopedia
अर्थशास्त्र में मुक्त बाज़ार (free market) ऐसी आर्थिक व्यवस्था होती है जिसमें माल और सेवाओं की कीमतें खुले बाज़ार में निर्धारित होती हैं। मुक्त बाज़ार में माँग और आपूर्ति सरकारी या अन्य आधिकारिक या कृत्रिम हस्तक्षेप से स्वतंत्र होते हैं और इनमें आर्थिक संतुलन बनने से बाज़ार में कीमतें तय होती हैं। इस से विपरीत नियंत्रित बाज़ार में माँग और आपूर्ति के बलों पर सरकारी अंकुश होता है। विश्व में हर वास्तविक अर्थव्यवस्था में मुक्त बाज़ार और नियंत्रित बाज़ार का मिश्रण होता है, लेकिन पूंजीवादी व्यवस्थाओं में बाज़ार अधिक मुक्त होता है जबकि समाजवादी व्यवस्थाओं में अधिक नियंत्रित।[1][2]