महात्मा गाँधी मार्ग, दिल्ली
From Wikipedia, the free encyclopedia
महात्मा गांधी मार्ग या मुद्रिका मार्ग या रिंग रोड दिल्ली के दो रिंग मार्गों में से एक है। दूसरा है डॉ हेडगेवार मार्ग या बाहरी रिंग मार्ग (अंग्रेजी: Outer Ring Road)। दोनों की लम्बाई मिलाकर 87 कि॰मी॰ है।
40 कि. मी. लम्बा महात्मा गांधी मार्ग प्रायः सिग्नल फ्री है, अर्थात कुछ क्षेत्र छोड़कर इसपर कोई ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं। इस पूरे मार्ग पर दोनों ओर तीन लेन सड़क है, जो कि चार लेन में बदली जा रही है। इस सड़क पर ढेरों पुल या फ्लाऐ ओवर हैं।
कुछ ही समय पहले इस मार्ग पर रोबोटिक सडक सफाई प्रणाली का प्रयोग शुरु हुआ है। इस मार्ग पर दिल्ली परिवहन निगम मुद्रिका नाम की बस सेवा चलाती है।