मन्दार पर्वत
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मन्दार पर्वत (Mandar Hill) भारत के बिहार राज्य के बाँका ज़िले में स्थित एक लगभग 700 फीट (210 मी॰) ऊँचा पहाड़ है। पवित्र माना जाने वाला यह पर्वत भागलपुर शहर के दक्षिण में लगभग 45 किमी दूर भागलपुर-दुमका राज्य राजमार्ग पर स्थित है। इसके शिखर पर दो मन्दिर हैं, एक हिन्दू मन्दिर और दूसरा जैन मन्दिर।[1][2][3]
मन्दार पर्वत | |
---|---|
Mandar Hill श्री मन्दार पर्वत तीर्थ | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 700 फीट (210 मी॰) |
निर्देशांक | 24.8411°N 87.0354°E |
भूगोल | |
देश | भारत |
राज्य | बिहार |
जिला | बाँका ज़िला |
हिन्दू पौराणिक कथाओं में इसे "मन्दराचल" (मन्दर + अचल = मन्दर पर्वत) कहा गया है और इसी को मथनी बनाकर समुद्र मन्थन किया गया था। इस पर्वत के पास में ही 'पापहरनी' सरोवर है किसके बीच में स्थित मन्दिर में लक्ष्मी और विष्णु विराजमान हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला आयोजित होता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.