![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Cesky_Sternberk_Castle_CZ_family_tree_116.jpg/640px-Cesky_Sternberk_Castle_CZ_family_tree_116.jpg&w=640&q=50)
मनुष्य पितृवंश समूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में पितृवंश समूह उस वंश समूह या हैपलोग्रुप को कहते हैं जिसका पुरुषों के वाए गुण सूत्र (Y-क्रोमोज़ोम) पर स्थित डी॰एन॰ए॰ की जांच से पता चलता है। अगर दो पुरुषों का पितृवंश समूह मिलता हो तो इसका अर्थ होता है के उनका हजारों साल पूर्व एक ही पुरुष पूर्वज रहा है, चाहे आधुनिक युग में यह दोनों पुरुष अलग-अलग जातियों से सम्बंधित ही क्यों न हों।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/77/Cesky_Sternberk_Castle_CZ_family_tree_116.jpg/640px-Cesky_Sternberk_Castle_CZ_family_tree_116.jpg)
- अगर आप लिंग की पहचान देने वाला एक गुण सूत्र के बारे में जानकारी ढूंढ रहें हैं तो कृपया Y-क्रोमोज़ोम का लेख देखिये