भारत तिब्बत सीमा पुलिस
भारत-तिब्बत सीमा के लिए भारतीय सीमा रक्षक / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (Indo-Tibetan Border Police) भारतीय अर्ध-सैनिक बल है। इसकी स्थापना भारांग: कार्तिक 2, 1884 / ग्रेगोरी कैलेण्डर: अक्टूबर 24, 1962 में भारत-तिब्बत सीमा की चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र से रक्षा हेतु की गई थी। ये बल इस सीमा पर काराकोरम दर्रा से लिपुलेख दर्रा और भारत-नेपाल-चीन त्रिसंगम तक 2115 कि॰मी॰ की लम्बाई पर फैली सीमा की रक्षा करता है। आरम्भ में इसकी मात्र चार बटालियन की अनुमत थीं, जिन्हें बाद में 1976 में बल की कार्य-सीमा बढ़ाने पर 1978 में बढोत्तरी की गई।