ब्रह्मपुत्र नदी
तिब्बत, भारत और बांग्लादेश में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रह्मपुत्र भारत की प्रमुख नदियों में से एक है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। ब्रह्मपुत्र का उद्गम हिमालय के उत्तर में तिब्बत के पुरंग जिले में स्थित मानसरोवर झील के निकट होता है,[1] जहाँ इसे यरलुङ त्सङ्पो कहा जाता है। तिब्बत में बहते हुए यह नदी भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य में प्रवेश करती है।[2] आसाम घाटी में बहते हुए इसे ब्रह्मपुत्र और फिर बांग्लादेश में प्रवेश करने पर इसे जमुना कहा जाता है। पद्मा (गंगा) से संगम के बाद इनकी संयुक्त धारा को मेघना कहा जाता है, जो कि सुंदरबन डेल्टा का निर्माण करते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।[3]
ब्रह्मपुत्र | |
गुवाहाटी, असम, भारत में ब्रह्मपुत्र नदी। | |
देश | तिब्बत, भारत, बांग्लादेश |
---|---|
उपनदियाँ | |
- बाएँ | दिहांग नदी, लोहित नदी, धनसिरी नदी, कोलंग नदी |
- दाएँ | कामेंग नदी, मानस नदी, बेकी नदी, रैडक नदी, जलंधा नदी, तीस्ता नदी, सुबनसिरी नदी |
नगर | गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, तेजपुर |
Secondary source | भागीरथ ग्लेशियर |
- location | हिमालय, तिब्बत |
- ऊँचाई | 5,210 मी॰ (17,090 फीट) मी. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ","। फीट) |
मुहाना | बंगाल की खाड़ी |
- स्थान | गंगा डेल्टा, बांग्लादेश |
- ऊँचाई | 0 मी॰ (0 फीट) मी. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "&"। फीट) |
लंबाई | 2,800[1] कि.मी. (एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह ""। मील) |
प्रवाह | |
- औसत | 19,800 मी.³/से. (6,99,230 घन फीट/से.) |
- max | 1,00,000 मी.³/से. (35,31,467 घन फीट/से.) |
ब्रह्मपुत्र (वायलेट), गंगा (नारंगी), और मेघना (हरा) के संयुक्त जल निकासी घाटियों का नक्शा।
|
ब्रह्मपुत्र नदी एक बहुत लम्बी (2900 किलोमीटर) नदी है। ब्रह्मपुत्र का नाम तिब्बत में सांग्पो, अरुणाचल में दिहांग तथा असम में ब्रह्मपुत्र है। ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश की सीमा में जमुना के नाम से दक्षिण में बहती हुई गंगा की मूल शाखा पद्मा के साथ मिलकर बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। सुवनश्री, तिस्ता, तोर्सा, लोहित, बराक आदि ब्रह्मपुत्र की उपनदियां हैं। ब्रह्मपुत्र के किनारे स्थित शहरों में डिब्रूगढ़, तेजपुर एंव गुवाहाटी हैं। ब्रह्मपुत्र की औसत गहराई 38 मीटर (124 फीट) तथा अधिकतम गहराई 120 मीटर (380 फीट) है। प्रायः भारतीय नदियों के नाम स्त्रीलिंग में होते हैं पर ब्रह्मपुत्र एक अपवाद है। संस्कृत में ब्रह्मपुत्र का शाब्दिक अर्थ ब्रह्मा का पुत्र होता है।