Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बयकाल झील (रूसी: о́зеро Байка́л ओज़ेरो बयकाल, बुर्यात: Байгал нуур बयगाल नुउर, अर्थ: प्रकृति झील) दुनिया की सब से प्राचीन और गहरी झील है।[2] यह झील ३ करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई ७४४.४ मीटर है। हालाँकि कैस्पियन सागर विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का स्थान दुसरे नंबर पर आता है।[3] क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बयकाल दुनिया की सब से बड़ी मीठे पानी की झील है। अगर बर्फ़ में जमे हुए पानी और ज़मीन के अन्दर बंद हुए पानी को अलग छोड़ दिया जाए, तो दुनिया की सतह पर मौजूद २०% मीठा पानी इसी एक झील में समाया हुआ है। बयकाल झील रूस के साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिण भाग में, रूस के दो राज्यों (इरकुत्स्क ओब्लास्त और बुर्यात गणतंत्र) की सीमा पर स्थित है।
बयकाल झील | |
---|---|
निर्देशांक | 53°30′N 108°0′E |
प्रकार | महाद्वीपीय दरार झील |
मुख्य अन्तर्वाह | सेलेन्गा, बरगुज़ीन, ऊपरी अंगारा |
मुख्य बहिर्वाह | अंगारा |
जलसम्भर | 560,000 कि॰मी2 (6.027789833×1012 वर्ग फुट) |
द्रोणी देश | रूस व मंगोलिया |
अधिकतम लम्बाई | 636 कि॰मी॰ (2,087,000 फीट) |
अधिकतम चौड़ाई | 79 कि॰मी॰ (259,000 फीट) |
सतही क्षेत्रफल | 31,722 कि॰मी2 (3.4145×1011 वर्ग फुट)[1] |
औसत गहराई | 744.4 मी॰ (2,442 फीट)[1] |
अधिकतम गहराई | 1,642 मी॰ (5,387 फीट)[1] |
जल आयतन | 23,615.39 कि॰मी3 (5,700 घन मील)[1] |
तट लम्बाई1 | 2,100 कि॰मी॰ (6,889,760 फीट) |
सतही ऊँचाई | 455.5 मी॰ (1,494 फीट) |
हिमीकरण | जनवरी से मई |
द्वीप | 27 (ओलख़ोन द्वीप) |
बस्तियाँ | इरकुत्स्क |
1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है |
इस झील को यूनेस्को ने विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासतों की सूची में शामिल कर रखा है।[4] इस झील की लम्बाई ६३६ किलोमीटर है और इस झील में दुनिया में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का पाँचवा हिस्सा और रूस में उपस्थित कुल पीने लायक पानी का ९०% हिस्सा सुरक्षित है। इस झील में पाए जान वाले बहुत-से जीव और बहुत-सी वनस्पतियाँ दुनिया भर में किसी अन्य जलाशय में नहीं पाए जाते। बयकाल की सबसे अधिक गहराई १,६४२ मीटर है (यानि ५,३८७ फ़ुट) और इसका पानी विश्व की सब झीलों में साफ़ माना जाता है। इस झील का अकार एक पतले, लम्बे नए चाँद की तरह है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.