हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
हम्बोल्ट बर्लिन विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: Humboldt University of Berlin, जर्मन: Humboldt-Universität zu Berlin) बर्लिन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १८१० में प्रुशियाई शिक्षा-सुधारक और भाषावैज्ञानिक विल्हेल्म फ़ॉन हम्बोल्ट (Wilhelm von Humboldt) ने 'बर्लिन विश्वविद्यालय' के नाम से की थी। इसके तौर-तरीक़े अन्य यूरोपीय और पश्चिमी विश्वविद्यालयों के लिए बहुत प्रभावशाली रहे।
Humboldt-Universität zu Berlin | |
लातिन: Alma Universitas Humboldtiana Berolinensis पुराना: Universitas Friderica Gulielma Berolinensis | |
प्रकार | सार्वजनिक विश्वविद्यालय |
---|---|
स्थापित | १८१० |
अध्यक्ष | यान-हेंड्रिक ओल्बर्ट्ज़ |
प्रशासनिक कर्मचारी | ५,७७१ (२०११)[1] |
छात्र | ३०,०६१ (२०११-१२)[1]ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
स्थान | बर्लिन, जर्मनीਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
परिसर | शहरी |
जालस्थल | www |
जान्कारी २०११ के अनुसार [update] |
१८२८ में यह 'फ़्रेडेरिक विलियम विश्वविद्यालय' के नाम से जाना जाता था हालांकि बर्लिन के 'उन्टर डेन लिन्डेन' (unter den Linden, अर्थ: लिंडन के पेड़ों की छाँव में) नामक इलाक़े में होने की वजह से इसे अनौपचारिक रूप से 'उन्टर डेन लिन्डेन विश्वविद्यालय' के नाम से भी बुलाया जाने लगा। १९४९ में अपने संस्थापक विल्हेल्म और उनके भाई आलेक्सान्डर फ़ॉन हम्बोल्ट के सम्मान में इसका नाम बदलकर 'हम्बोल्ट विश्वविद्यालय' कर दिया गया। २०१२ में इसे जर्मन राष्ट्रीय सरकार से जर्मनी के ग्यारह सर्वोत्तम विश्वविद्यालयों में से एक होने का सम्मान प्राप्त हुआ।