Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बरकतुल्लाह खान एक भारतीय राजनेता थे और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके है। वे जोधपुर के निवासी थे। इन्हें बड़ी हवेली का फकीर भी कहा जाता है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (दिसम्बर 2015) स्रोत खोजें: "बरकतुल्लाह ख़ान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
बरकतुल्लाह खान | |
---|---|
कार्यकाल 9 जुलाई 1971 – 11 अक्टूबर 1973 | |
पूर्वा धिकारी | मोहन लाल सुखाड़िया |
उत्तरा धिकारी | हरि देव जोशी |
जन्म | 1920 |
मृत्यु | 1973 |
राजनीतिक दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
बरकतुल्लाह खान, फ़िरोज़ गाँधी के दोस्त थे और एकमात्र ऐसे व्यक्ति थे जो इन्दिरा गाँधी को भाभी कह कर बुलाते थे।[1] उनकी पत्नी का नाम उषा चतुर्वेदी था[2] जो शादी के बाद बदल कर उषी खान हो गया था (24 दिसम्बर 1935-14 जनवरी 2015)। वे कानपुर के एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुई थीं। लंदन में पढ़ाई करने के बाद वे दिल्ली में वकालत कर रही थीं। उषा जयपुर घूमने आईं थी और वहीं पर इन दोनों की मुलाकात हुई थी। इनकी शादी मुम्बई के ताज होटल में 1962 को हुई थी। 1973 में बरकतउल्लाह खान की मृत्यु के बाद वे 1976 में राज्यसभा की सदस्य भी रहीं थीं। बरकतउल्लाह खान की मृत्यु के बाद वे निहायत ही एकाकी जीवन जी रहीं थी। 14 जनवरी 2015 को जयपुर में उनका निधन हो गया। मृत्युपरांत उनकी देह मेडिकल छात्रों के शोध के लिए मेडिकल कॉलेज को दान कर दी गई। [3]
बरकतउल्ला खान अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। बरकतुल्लाह खान 9 जुलाई 1971 से 11 अक्टूबर 1973 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। साल 1920 में जोधपुर में जन्में बरकतुल्लाह खान की 11 अक्टूबर 1973 को हार्ट अटैक से उनके कार्यालय में ही उनकी मौत हो गई।[4]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.