बड़ा मॅजलॅनिक बादल
From Wikipedia, the free encyclopedia
बड़ा मॅजलॅनिक बादल (ब॰मॅ॰बा॰) एक बेढंगी गैलेक्सी है जो हमारी अपनी गैलेक्सी, आकाशगंगा, की उपग्रह है। यह पृथ्वी से क़रीब १६०,००० प्रकाश-वर्ष दूर है और आकाशगंगा से तीसरी सब से समीप वाली गैलेक्सी है। इसका कुल द्रव्यमान (मास) हमारे सूरज से लगभग १० अरब गुना है और इसका व्यास (डायामीटर) १४,००० प्रकाश-वर्ष है। तुलना के लिए आकाशगंगा का द्रव्यमान बड़े मॅजलॅनिक बादल से सौ गुना अधिक है और उसका व्यास १००,००० प्रकाश-वर्ष है। आसपास की ३० गैलेक्सियों के स्थानीय समूह में ब॰मॅ॰बा॰ एण्ड्रोमेडा, आकाशगंगा और ट्राऐन्गुलम के बाद चौथी सब से बड़ी गैलेक्सी है।
सामान्य तथ्य आंकड़े, प्रकार ...
बड़ा मॅजलॅनिक बादल | |
आंकड़े | |
---|---|
प्रकार | SB(s)m |
जोड़ | http://nedwww.ipac.caltech.edu/ |
रेडियल वेग | 278 ± 3 km/s |
सापेक्ष कान्तिमान | 0.9 |
कोण आकार | 10.75° × 9.17° |
तारामंडल | Dorado/Mensa |
शीर्षक | नासा/आईपैक ग़ैर-गैलेक्सीय कोष |
कार्य | 'Large Magellanic Cloud' के लिये खोज परिणाम |
बंद करें