फोटोडायोड
From Wikipedia, the free encyclopedia
फोटोडायोड (photodiode) एक अर्धचालक युक्ति है जो [[प्रकाश] को विद्युत ऊर्जा (या, विद्युत धारा) में बदलती है। दूसरे शब्दों में, यदि फोटोडायोड किसी लोड से जुडा है और इस पर प्रकाश आपतित होता है, तो इसमें विद्युत धारा बहने लगती है। सौर सेल (solar cell) भी एक फोटोडायोड है जिसका उपयोग प्रकाश से विद्युत ऊर्जा प्राप्त करने के लिये किया जाता है। फोटोडायोड का उपयोग प्रकाश संसूचक (फोटो-डिटेक्टर) की तरह भी किया जा सकता है।
- फोटो डायोड के लिए प्रयोग किये जाने वाले पदार्थ
- सिलिकन - वेव लेंथ रेंज (nm) १९० - ११००
- जेर्मेनियम - वेव लेंथ रेंज (nm) ४०० - १७००
- इन्डियम गालियम आर्सेनाइड - ८०० - २६००
- लेड सल्फाइड - < १००० - ३५००
सामान्य तथ्य प्रकार, कार्य सिद्धान्त ...
प्रकार | Passive |
---|---|
कार्य सिद्धान्त | प्रकाश को विद्युत धारा में बदलता है। |
पिन विन्यास | एनोड और कैथोड |
विद्युतीय प्रतीक | |
बंद करें