![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2f/Lutherstadt_Wittenberg_09-2016_photo06.jpg/640px-Lutherstadt_Wittenberg_09-2016_photo06.jpg&w=640&q=50)
प्रोटेस्टेंट संप्रदाय
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रोटेस्टैंट ईसाई धर्म की एक शाखा है। इसका उदय सोलहवीं शताब्दी में प्रोटेस्टैंट सुधारवादी आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ। यह धर्म रोमन कैथोलिक धर्म का घोर विरोधी है। इसकी प्रमुख मान्यता यह है कि धर्मशास्त्र (बाइबल) ही उद्घाटित सत्य का असली स्रोत है न कि परम्पराएं आदि। प्रोटेस्टैंट के विषय में यह प्राय: सुनने में आता है कि वह असंख्य संप्रदायों में विभक्त है किंतु वास्तव में समस्त प्रोटेस्टैंट के 94 प्रतिशत पाँच ही संप्रदायों में सम्मिलित हैं, अर्थात: लूथरन, कैलविनिस्ट, एंग्लिकन, बैप्टिस्ट और मेथोडिस्ट।
एक गिरजाघर के स्तम्भ पर मार्टिन लूथरऔर जॉन कैल्विन का शिलाचित्र, ये लोग, पाठ करने को धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे।
बाइबल का अनुवादित संस्करण, जिसे मार्टिन लूथर ने अनुवाद किया था। प्रोटोस्टेंट आंदोलन का एक मुख्य सिद्धांत यह था की शास्त्र (बाइबल]) सर्वोपरि है, ना की कलीसिया की ताकत या पोप