प्रदीप कुमार
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रदीप कुमार (बांग्ला : প্রদীপ বটব্যাল) (4 जनवरी 1925 - 27 अक्टूबर 2001) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। हिन्दी सिनेमा में उनको ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने 1950 और साठ के दशक में अपने ऐतिहासिक किरदारों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उस जमाने में फ़िल्मकारों को अपनी फ़िल्मों के लिए जब भी किसी राजा, महाराजा, राजकुमार अथवा नवाब की भूमिका की जरूरत होती थी तो 'प्रदीप कुमार' को याद किया जाता था। उनके उत्कृष्ट अभिनय से सजी अनारकली, ताजमहल, बहू बेगम और चित्रलेखा जैसी फ़िल्मों को दर्शक आज भी नहीं भूले हैं।
सामान्य तथ्य प्रदीप कुमार, जन्म ...
प्रदीप कुमार | |
---|---|
Pradeep Kumar in the film Bandhan (1956) | |
जन्म |
4 जनवरी 1925 Calcutta, Bengal Presidency, British India |
मौत |
27 अक्टूबर 2001(2001-10-27) (उम्र 76) Kolkata, West Bengal, India |
कार्यकाल | 1952-1987 |
बच्चे | 4, including Beena Banerjee |
बंद करें