प्रकाशीय दूरदर्शी
From Wikipedia, the free encyclopedia
प्रकाशीय दूरदर्शी (optical telescope) ऐसा दूरदर्शक है जो दूरस्थ पिण्ड का आवर्धित प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिये विद्युतचुम्बकीय स्पेक्ट्रम के दृश्य भाग का सहारा लेता है। (न कि एक्स-रे या रेडियो तरंगों का)। इससे प्राप्त प्रतिबिम्ब को सीधे आंख से देखा जा सकता है, फोटोग्राफ लिया जा सकता है या इलेक्ट्रानिक इमेज सेंसरों की सहायता से आंकड़े संचित किये जा सकते हैं।
प्रकाशीय दूरदर्शी मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-
- अपवर्तक दूरदर्शी (refractors) जो लेंस का प्रयोग करते हैं।
- परावर्तक दूरदर्शी (reflectors) जो दर्पणों का प्रयोग करते हैं।
- मिश्र दूरदर्शक (catadioptric telescopes) जिनमें लेंस और दर्पण दोनों का प्रयोग किया जाता है।
मिश्र दूरदर्शक (catadioptric telescopes) जिनमें लेंस और दर्पण दोनों का प्रयोग किया जाता है।