पटकाई भारत के पूर्वोत्तर में बर्मा के साथ लगी अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र पर स्थित पहाड़ी शृंखलाओं का नाम है। इसके पहाड़ों की ऊँचाई हिमालय की तुलना में काफ़ी कम है। पटकाई पहाड़ों में तीन मुख्य शृंखलाएँ शामिल हैं: पटकाई बुम, खसी-गारो-जयंतिया शृंखला और लुशाई पहाड़ियाँ। यह पर्वत भारत के नागालैंड, मणिपुर, मेघालय और मीज़ोरम राज्यों में विस्तृत हैं। पंगसौ दर्रा पटकाई पहाड़ों का सबसे महत्वपूर्ण पहाड़ी दर्रा है और भारत को बर्मा से जोड़ने वाली लेडो रोड इसी दर्रे से निकलती है।[1][2] भारत-बर्मा सरहद पर खड़ा ३,८२६ मीटर (१२,५५२ फ़ुट) ऊँचा सारामति पर्वत पटकाई पहाड़ों का सबसे बुलन्द शिखर है और यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे ऊँचा ग़ैर-हिमालियाई पर्वत भी है।[3] ध्यान दें कि भारत-बर्मा सीमा पर इस से ऊँचा ५,८८१ मीटर (१९,२९५ फ़ुट) ऊँचा खाकाबो राज़ी पहाड़ भी खड़ा है लेकिन वह हिमालय पर्वतों की एक उपशृंखला का सदस्य है।

अधिक जानकारी पटकाईPatkai, विवरण ...
पटकाई
Patkai
पंगसौ दर्रे से पटकाई पहाड़ो का नज़ारा
पंगसौ दर्रे से पटकाई पहाड़ो का नज़ारा

पंगसौ दर्रे से पटकाई पहाड़ो का नज़ारा

विवरण
क्षेत्र: भारत
 बर्मा
सर्वोच्च शिखर:सारामाती पर्वत
सर्वोच्च ऊँचाई:३,८२६ मीटर (१२,५५२ फ़ुट)
निर्देशांक:25°44′N 95°2′E
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.