नेल्सन मंडेला
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
सामान्य तथ्य नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला, सहायक ...
नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला | |
---|---|
मई 2008 में मंडेला | |
पद बहाल 10 मई 1994 – 14 जून 1999 | |
सहायक | थाबो म्वूयेलवा म्बेकी एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क |
पूर्वा धिकारी | एफ डब्ल्यू डी क्लेर्क |
उत्तरा धिकारी | थाबो म्वूयेलवा म्बेकी |
जन्म | 18 जुलाई 1918 म्वेज़ो, केप प्रांत, दक्षिण अफ़्रीका |
मृत्यु | 5 दिसम्बर 2013(2013-12-05) (उम्र 95) ह्यूटन, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ़्रीका |
जन्म का नाम | ख़ोलीह्लह्ला मंडैला |
राष्ट्रीयता | दक्षिण अफ़्रीकी |
राजनीतिक दल | अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस |
जीवन संगी | एवलिन नटोको मेस (वि 1944–1957; तलाक) विनी मदिकिज़ेला (वि 1958–1996; तलाक़) ग्राशा मैचल (वि 1998–2013; मृत्युपर्यंत) |
बच्चे | मेडिका थेमबेकल मंडेला मैकज़िव मंडेला मैकगाथो लेवानिका मंडेला मैकज़िव मंडेला ज़ेनानी मंडेला ज़िनज़िस्वा मंडेला |
निवास | ह्यूटन एस्टेट, जोहानसबर्ग, गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका |
शैक्षिक सम्बद्धता | यूनिवर्सिटी ऑफ़ फोर्ट हेर यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन एक्सटर्नल सिस्टम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ अफ्रीका यूनिवर्सिटी ऑफ़ द विटवाटरस्रांड |
धर्म | ईसाई (मेथोडिज़्म) |
हस्ताक्षर | |
जालस्थल | www |
बंद करें