नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह
From Wikipedia, the free encyclopedia
नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह (अंग्रेज़ी: Nuclear Suppliers Group ; न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (NSG)) बहुत से देशों का एक समूह है। जो नाभिकीय निरस्त्रीकरण (nuclear disarmament) के लिये प्रयासरत है। इस कार्य के लिये यह समूह नाभिकीय शस्त्र बनाने योग्य सामग्री के निर्यात एवं पुनः हस्तान्तरण को नियन्त्रित करता है। इसका वास्तविक लक्ष्य यह है कि जिन देशों के पास नाभिकीय क्षमता नहीं है, वे इसे अर्जित न कर सकें। यह समूह ऐसे परमाणु उपकरण, सामग्री और तकनीक के निर्यात पर रोक लगाता है जिसका प्रयोग परमाणु शस्त्र बनाने में होना है और इस प्रकार यह परमाणु प्रसार को रोकता है।
सामान्य तथ्य Chair (2017), जालस्थल ...
Chair (2017) |
Ambassador Benno Laggner (स्विट्ज़रलैण्ड) |
---|---|
जालस्थल | http://www.nuclearsuppliersgroup.org/en/ |
बंद करें