![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ab/Koniak_0382b.jpg/640px-Koniak_0382b.jpg&w=640&q=50)
नागा
From Wikipedia, the free encyclopedia
नागा (बर्मी: နာဂ) भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। इनका निवास क्षेत्र भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र व म्यांमार के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में है। भारत में ये नागालैंड राज्य में बहुसंख्यक है। २०१२ में यहाँ पर इनकी संख्या १७ लाख दर्ज की गयी। इसके अलावा ये मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश में भी इनकी अच्छी खासी जनसंख्या है।
सामान्य तथ्य कुल जनसंख्या, विशेष निवासक्षेत्र ...
![]() कोन्याक नागा अपनी पारंपरिक पोशाक में | |
कुल जनसंख्या | |
---|---|
२० लाख | |
विशेष निवासक्षेत्र | |
नागालैंड असम अरुणाचल प्रदेश मणिपुर नागा स्वायत्त क्षेत्र (म्यांमार) | |
भाषाएँ | |
कुकी-चिन-नागा,क्रियोल | |
धर्म | |
ईसाई, सर्वात्म |
बंद करें
वही म्यांमार में ये जनजाति कुछ क्षेत्रों में बहुसंख्यक है। वहाँ पर इनके इलाकों को स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया गया है जहाँ का प्रशासन ये खुद ही सँभालते हैं। इन इलाकों को नागा स्वायत्त क्षेत्र कहा जाता है।