नरसिम्हा (फ़िल्म)
1991 की एन चन्द्रा की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
नरसिम्हा 1991 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन फ़िल्म है। इसमें सनी देओल, डिम्पल कपाड़िया, उर्मिला मातोंडकर, रवि बहल और ओम पुरी हैं। फिल्म एन चन्द्रा द्वारा निर्देशित है और एक व्यावसायिक सफलता थी। यह फिल्म अभिनेता रवि बहल और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर की पहली फिल्म थी, हालांकि वह छोटी भूमिकाओं में बड़े घर की बेटी जैसी फिल्मों में दिखाई दीं थीं। संयोग से, दोनों कई फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए थे।
सामान्य तथ्य नरसिम्हा, निर्देशक ...
नरसिम्हा | |
---|---|
नरसिम्हा का पोस्टर | |
निर्देशक | एन चन्द्रा |
लेखक |
एन चन्द्रा कमलेश पांडे (संवाद) |
निर्माता | एन चन्द्रा |
अभिनेता |
सनी देओल, डिम्पल कपाड़िया, उर्मिला मातोंडकर, रवि बहल, ओम पुरी, जॉनी लीवर |
छायाकार | बिनोद प्रधान |
संगीतकार | लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल |
प्रदर्शन तिथियाँ |
5 जुलाई, 1991 |
लम्बाई |
214 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें