![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ae/Nanga_Parbat_029.jpg/640px-Nanga_Parbat_029.jpg&w=640&q=50)
नंगा पर्वत
From Wikipedia, the free encyclopedia
नंगा पर्वत दुनिया की नौवी ऊंची चोटी है। इस की ऊँचाई ८,१२५ मीटर या २६,६५८ फ़ुट है। इसे दुनिया का "क़ातिल पहाड़" भी कहा जाते है क्योंकि इसपर चढ़ने वाले बहुत से लोगों की जाने जा चुकी हैं। बीसवी सदी के पहले हिस्से में आठ हज़ार मीटर से ऊंचे पहाड़ों में इस एक पहाड़ पर सब से ज्यादा मौतें हुई हैं। नंगा परबत पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित गिलगित-बल्तिस्तान के क्षेत्र में आता है, जो भारत का क्षेत्र है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/ae/Nanga_Parbat_029.jpg/640px-Nanga_Parbat_029.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/75/Nanga_Parbat_north_annotated.png/640px-Nanga_Parbat_north_annotated.png)