दक्षिण अफ़्रीका प्रशासनिक रूप से नौ प्रान्तों में विभाजित है। हर प्रान्त में एक-सदन वाले विधानमंडल का प्रावधान है, जिसके सदस्यों को हर पाँच वर्षों में चुना जाता है।[1][2]

Thumb
सन् 2011 में दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त
██ पूर्वी केप ██ फ़्री स्टेट ██ ख़ाउतेन्ग ██ क्वाज़ूलू-नताल ██ लिम्पोपो ██ अमपूमलांगा ██ पश्चिमोत्तर ██ उत्तरी केप ██ पश्चिमी केप

इतिहास

दक्षिण अफ़्रीका का संघ सन् १९१० में चार ब्रिटिश उपनिवेशों (केप उपनिवेश, नताल उपनिवेश, ट्रांसवाल उपनिवेश, अरेन्ज नदी उपनिवेश) को मिलाकर बनाया गया था। इस संघ को फिर चार प्रान्तों में गठित किया गया: केप उपनिवेश, नताल उपनिवेश, ट्रांसवाल उपनिवेश, अरेन्ज फ़्री स्टेट उपनिवेश। उस समय दक्षिण अफ़्रीका पर यूरोप से आये श्वेतवर्णियों का पूरा क़ब्ज़ा था हालांकि जनसंख्या के हिसाब से वे अल्पसंख्या में थे। बहुसंख्यक श्यामवर्णी अफ़्रीकियों के पास कोई राजनैतिक अधिकार नहीं था और उन्हें दबाने के लिये सन् १९१३ के बाद उन्हें देश के केवल लगभग १३% हिस्से में ही रहने को कहा गया। इस क्षेत्र के बाहर जाने के लिये उन्हें श्वेतवर्णी सरकार से अनुमति लेनी होती थी। १९५० के बाद इन क्षेत्रों को 'बांटूस्तान' नामक क्षेत्रों में गठित कर दिया गया (अफ़्रीकी लोगों को दक्षिण अफ़्रीका में अनौपचारिक रूप से बांटू कहा जाता है)।

सन् १९७६ में श्वेतवर्णी सरकार ने कृत्रिम रूप से दक्षिण अफ़्रीका में श्यामवर्णियों को कम करने के लिये ऐलान किया कि वह इन बांटूस्तानों को आज़ादी देकर दक्षिण अफ़्रीका से अलग कर रही है। विश्व में इसकी सर्वस्व निंदा हुई और किसी ने भी इन क्षेत्रों को स्वतंत्र देश नहीं माना। सन् १९९४ में वर्णभेद का अंत हुआ और नये संविधान के तहत सभी क्षेत्रों को फिर एक देश में शामिल कर के उनका नये रूप से गठन किया गया जो आज के प्रान्तों में दिखता है।

प्रान्तों की तालिका

अधिक जानकारी ध्वज, प्रान्त ...
ध्वज प्रान्त राजधानी सबसे बड़ा शहर क्षेत्रफल [3] जनसंख्या (2011) [4] जन-घनत्व (2011) मानव विकास सूचकांक (2003) [5]
Thumbपूर्वी केप
Eastern Cape
बिशो
Bhisho / Bisho
पोर्ट एलिज़ाबेथ
Port Elizabeth
168,966 कि॰मी2 (65,238 वर्ग मील)6,562,05338.8/किमी2 (100/मील2)0.62
Thumbफ़्री स्टेट
Free State
ब्लूमफ़ोनटेन
Bloemfontein
ब्लूमफ़ोनटेन
Bloemfontein
129,825 कि॰मी2 (50,126 वर्ग मील)2,745,59021.1/किमी2 (55/मील2)0.67
Thumbख़ाउतेन्ग
Gauteng
जोहान्सबर्ग
Johannesburg
जोहान्सबर्ग
Johannesburg
18,178 कि॰मी2 (7,019 वर्ग मील)12,272,263675.1/किमी2 (1,749/मील2)0.74
Thumbक्वाज़ूलू-नताल
KwaZulu-Natal
पीटरमैरिट्सबर्ग
Pietermaritzburg
डरबन
Durban
94,361 कि॰मी2 (36,433 वर्ग मील)10,267,300108.8/किमी2 (282/मील2)0.63
Thumbलिम्पोपो
Limpopo
पोलक्वानी (पीटर्सबर्ग)
Polokwane (Pietersburg)
पोलक्वानी
Polokwane
125,754 कि॰मी2 (48,554 वर्ग मील)5,404,86843.0/किमी2 (111/मील2)0.59
Thumbअमपूमलांगा
Mpumalanga
नेल्सप्रूइत (म्बोमबेला)
Nelspruit (Mbombela)
नेल्सप्रूइत
Mbombela
76,495 कि॰मी2 (29,535 वर्ग मील)4,039,93952.8/किमी2 (137/मील2)0.65
Thumbपश्चिमोत्तर
North West
माहिकेन्ग (माफ़िकेन्ग)
Mahikeng (Mafikeng)
रूस्तेनबर्ग
Rustenburg
104,882 कि॰मी2 (40,495 वर्ग मील)3,509,95333.5/किमी2 (87/मील2)0.61
Thumbउत्तरी केप
Northern Cape
किम्बरली
Kimberley
किम्बरली
Kimberley
372,889 कि॰मी2 (143,973 वर्ग मील)1,145,8613.1/किमी2 (8.0/मील2)0.69
Thumbपश्चिमी केप
Western Cape
केप टाउन
Cape Town
केप टाउन
Cape Town
129,462 कि॰मी2 (49,986 वर्ग मील)5,822,73445.0/किमी2 (117/मील2)0.77
Thumbदक्षिण अफ़्रीका गणतंत्रप्रिटोरिया, केप टाउन, ब्लूमफ़ोनटेनजोहान्सबर्ग1,220,813 कि॰मी2 (471,359 वर्ग मील)51,770,56042.4/किमी2 (110/मील2)0.67
बंद करें

टिप्पणी:

† इन आंकड़ों में प्रिन्स एडवर्ड द्वीप (335 कि॰मी2 (129 वर्ग मील), बिना स्थाई आबादी के) शामिल नहीं हैं, जो हिन्द महासागर में दक्षिण अफ़्रीका के अधीन क्षेत्र हैं और न्यायिक व मतदान नज़र से पश्चिमी केप प्रान्त के भाग हैं
‡ 1994 से 2004 तक पीटरमैरिट्सबर्ग और उलुंडी दोनों ही को क्वाज़ूलू-नाताल की राजधानियाँ होने का दर्जा मिला हुआ था

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.