![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2d/2004-tsunami.jpg/640px-2004-tsunami.jpg&w=640&q=50)
सूनामी
प्राकृतिक घटना / From Wikipedia, the free encyclopedia
समुद्री तूफ़ान - इसे जापानी भाषा में सुनामी (जापानी: 津波, आईपीए: /suːˈnɑːmi/ अथवा आईपीए: /tsuːˈnɑːmi/) बोलते हैं, यानी बन्दरगाह के निकट की लहर।[1] दरअसल ये बहुत लम्बी और सैकड़ों किलोमीटर चौड़ाई वाली होती हैं, यानी कि लहरों के निचले हिस्सों के बीच का फ़ासला सैकड़ों किलोमीटर का होता है। परंतु जब ये तट के पास आती हैं, तो लहरों का निचला हिस्सा ज़मीन को छूने लगता है, इनकी गति कम हो जाती है और ऊँचाई बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में जब ये तट से टकराती हैं तो तबाही होती है। इनकी गति 420 किलोमीटर प्रति घण्टा तक और ऊँचाई 10 से 18 मीटर तक हो सकती है। ये लहरे खारे पानी की चलती दीवार के समान है। अक्सर समुद्री भूकम्पों की वजह से ये तूफ़ान पैदा होते हैं। यह प्रशान्त महासागर में बहुत आम हैं, पर बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर व अरब सागर में नहीं। इसीलिए शायद भारतीय भाषाओं में इनके लिए विशिष्ट नाम नहीं है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2d/2004-tsunami.jpg/640px-2004-tsunami.jpg)