त्रिनिदाद और टोबैगो
कैरिबियाई क्षेत्र में स्थित एक द्वीपीय देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
त्रिनिदाद और टोबैगो (/ˈtrɪn{{{2}}}dæd{{{2}}}təˈbeɪɡoʊ/, /- toʊ-/, TRIH-nih-dad ... tə-BAY-goh, --_-toh-) आधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में स्थित, पूरी तरह से द्विपों पर स्थित देश है। यह दक्षिण कैरिबिया में, वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में है। इसकी जलसीमा बारबाडोस से उत्तर-पूर्व में, गयाना से दक्षिण-पूर्व में तथा वेनेज़ुएला से दक्षिण और पश्चिम में जलसीमा साझा करती है।[1]
त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "Together we aspire, together we achieve" अनुवाद: हम साथ कामना करते है, हम साथ प्राप्त (कामयाबी) करते है। |
||||||
राष्ट्रगान: फोर्ज्ड फ्रोम द लव ऑफ् लिबर्टी | ||||||
राजधानी | पोर्ट ऑफ स्पेन 10°40′N 61°31′W | |||||
सबसे बड़ा town | चगवानस | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी | |||||
सरकार | गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | जॉर्ज मैक्सवेल रिचर्ड्स | ||||
- | प्रधान मंत्री | कमला प्रसाद बिसेसर | ||||
स्वतन्त्रता | ||||||
- | यूनाइटेड किंगडम | ३१ अगस्त १९६२ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ५,१३० km2 (१७१वाँ) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | जुलाई २०११ जनगणना | १२,२७,५०५ (१५२ वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २०१० प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $२६.४०० बिलियन | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $२०,१३७ | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१०) | ०.७३६ उच्च · ५९वाँ |
|||||
मुद्रा | त्रिनिदाद और टोबैगो डॉलर (TTD) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰-4) | |||||
दूरभाष कूट | 1-868 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .tt |
इस देश का क्षेत्रफल ५,१३० वर्ग किलोमीटर है। इस द्वीप समूह में दो मुख्य द्वीप है- त्रिनिदाद और टोबैगो। इन मुख्य द्वीपों के अलावा कई छोटे-छोटे द्वीप हैं। त्रिनिदाद, देश के ९४% क्षेत्र और ९६% आबादी के साथ, देश का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला द्वीप है।
त्रिनिदाद द्वीप, १४९८ में कोलंबस के आगमन से लेकर १८ फ़रवरी १७९७ में स्पैनिश गवर्नर के ब्रिटेन को आत्मसमर्पण तक, स्पेन के अधीन था। इस दौरान टोबैगो द्वीप पर स्पैनिश, ब्रिटिश, फ्रेंच, डच, कौरलैंड का शासन रहा। सन १८०२ मई त्रिनिदाद और टोबैगो को एमिएन्ज़ की संधि के तहत ब्रिटेन को सौंप दिया गया था। १९६२ में इसे आज़ादी मिली और १९७६ में यह गणराज्य बना। इसकी अर्थव्यवस्था अन्य अंग्रेजी भाषी केरिबियन देशों से उलट मुख्यतः उद्योगों पर आधारित है।
इस देश की सरकार ने देश का बहुत अच्छी तरह से आर्थिक विकास किया। २००३-२००८ के बीच देश की विकास दर ७% थी। यह कैरीबिया की आर्थिक शक्ति है।