![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/cb/Tiruttani_Murugan_temple.jpg/640px-Tiruttani_Murugan_temple.jpg&w=640&q=50)
तिरुत्तनी
From Wikipedia, the free encyclopedia
तिरुत्तनी (Tiruttani) भारत के तमिल नाडु राज्य के तिरुवल्लूर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का प्रधान पर्यटन केन्द्र है और चेन्नई से 85 किमी दूर है। यहाँ पर्वत पर भगवान मुरुगन का प्रसिद्ध तिरुत्तनी मुरुगन मन्दिर है, जो उनके प्रसिद्ध छः मंदिरों में से एक है। इस पर्वत पर 365 सीढ़ियाँ हैं, जो वर्ष के 365 दिनों की परिचायक हैं। तिरुत्तनी से आन्ध्र प्रदेश राज्य मात्र 15 किमी दूर है। शहर बस और रेल सुविधा से प्रमुख शहरों से भली-भान्ति जुड़ा है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य तिरुत्तनी Tiruttaniதிருத்தணி, देश ...
तिरुत्तनी Tiruttani திருத்தணி | |
---|---|
![]() | |
निर्देशांक: 13.177°N 79.614°E / 13.177; 79.614 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | तमिल नाडु |
ज़िला | तिरुवल्लूर ज़िला |
ऊँचाई | 76 मी (249 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 44,781 |
भाषा | |
• प्रचलित | तमिल |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 631209 |
बंद करें