तिराह
From Wikipedia, the free encyclopedia
तिराह क्षेत्र (पश्तो: تیراہ), जिसे तिराह घाटी (उर्दु: وادی تیراہ), भी कहा जाता है पाकिस्तान के संघ प्रशासित जनजातीय क्षेत्र खैबर, कुर्रम और ओराकज़इ एजेंसियों में स्थित है। इसका एक छोटा भाग अफगानिस्तान में नंगरहार प्रांत में भी फैला है। तिराह खैबर दर्रे और खांकी घाटी के बीच फैली है। यह पश्तूनों की अफरीदी, ओराकज़इ और शिनवारी जनजातियों का निवास स्थान है।