ज़्यूस
From Wikipedia, the free encyclopedia
ज़्यूस (अंग्रेज़ी: Zeus, यूनानी : ज़ेउस - Ζεύς , दीअस - Δίας) प्राचीन यूनानी धर्म (ग्रीक धर्म) के सर्वोच्च देवता थे। वो सभी देवताओं के राजा थे। भाषाविद् मानते हैं कि ज़्यूस का नाम आदिम-हिन्द-यूरोपीय (आदिम आर्य) लोगों के प्रमुख देवता द्येउस के नाम का रूपन्तरण है -- जो देवता द्यौस् के नाम से ऋग्वेद में सभी देवताओं के पिता माने गये हैं। देवराज ज़्यूस की पत्नी हीरा थीं। ज़्यूस बादल, कड़कती बिजली और वज्र के देवता थे। वो इन्द्र की तरह वज्र लिए रहते थे। उनके लिये प्राचीन यूनान (ग्रीस) में कई सुन्दर मंदिर थे, जहाँ उनके नाम पर पशुबलि चढ़ाई जाती थी। प्राचीन रोमन धर्म में उनके समतुल्य देवता जुपिटर हैं। ओलंपिक खेल प्रथम बार ज्यूस के सम्मान में खेला गया था यूनान के ओलंपिया शहर में ७७६ ई पू.
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 5065) स्रोत खोजें: "ज़्यूस" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
ज्यूस हिंदू समतुल्य देवता इंद्र.
![]() | यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |