जर्सी
From Wikipedia, the free encyclopedia
जर्सी आधिकारिक तौर पर बैलिविक ऑफ जर्सी (अंग्रेज़ी: Jersey) यूनाइटेड किंगडम का किरीटाधीन क्षेत्र है जो फ्रांस के समुद्र तट के किनारे स्थित है। जर्सी नॉर्मंडी का हिस्सा था जिसके राजा 1066 में इंग्लैंड के राजा भी बन गए। जर्सी एक स्वशासी संसदीय लोकतंत्र है जो कि एक संवैधानिक राजशाही के अधीन है। जर्सी यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा नहीं है और इसकी अंतर्राष्ट्रीय पहचान ब्रिटेन से अलग है। इसका अपने स्वयं के वित्तीय, कानूनी और न्यायिक प्रणाली हैं। लेकिन ब्रिटेन जर्सी की रक्षा के लिए संवैधानिक रूप से ज़िम्मेदार है।