चिंगहई
From Wikipedia, the free encyclopedia
चिंगहई (चीनी: 青海; अंग्रेजी: Qinghai, मंगोल: Көкнуур, कोक नूर; तिब्बती: མཚོ་སྔོན་) जनवादी गणराज्य चीन के पश्चिमी भाग में स्थित एक प्रांत है। इसकी राजधानी शिनिंग शहर है। यह प्रांत अधिकतर तिब्बत के पठार पर स्थित है और परंपरागत रूप से तिब्बती लोग इसके अधिकतर भाग को तिब्बत का एक क्षेत्र समझते हैं जिसका तिब्बती नाम 'आमदो' है। इस प्रान्त का नाम चिंगहई झील पर पड़ा है। ऐतिहासिक रूप से यह इलाक़ा चीन का भाग नहीं था बल्कि इसपर कई जातियों में खींचातानी चलती थी, जिनमें तिबाती, हान चीनी, मंगोल और तुर्की लोग शामिल थे। चीन की एक महत्वपूर्ण नदी ह्वांग हो (उर्फ़ 'पीली नदी') इसी प्रान्त के दक्षिणी भाग में जन्म लेती है जबकि यांग्त्से नदी और मिकोंग नदी इसके दक्षिण-पश्चिमी भाग में जन्मती हैं।[1]
सामान्य तथ्य
चिंग हई प्रन्त | |||||||||
| |||||||||
संक्षिप्त: 青 (पिनयिन: चिंग) | |||||||||
![]() | |||||||||
नाम का इतिहास | 青 चिंग - नीला 海 हई - समुद्र (सरोवर) | ||||||||
शासन का प्रकार | प्रांत | ||||||||
राजधानी (और सब से बड़ा शहर) | शिनिंग | ||||||||
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पार्टी के प्रमुख' | झाओ लेजी | ||||||||
राज्यपाल | सोंग शिऊयान | ||||||||
क्षेत्रफल | ७२१००० km² (४था) | ||||||||
- अक्षांश | |||||||||
- देशान्तर | |||||||||
जनसंख्या (२०१०) - घनत्व |
५६,२६,७२२ (३०वाँ) ७.४८/km² (३०वाँ) | ||||||||
गी॰डी॰पी॰ (२०११) - प्रति व्यक्ति |
CNY १६३.४ अरब (US$ २५.९ अरब) (३०वाँ) CNY ३,५६२ US$ (२२वाँ) | ||||||||
एच॰डी॰आय॰ ([[]]) | ०.७२० (मध्यम) (२७वाँ) | ||||||||
जातीय संरचना | हान चीनी - ५४% तिब्बती - २१% हुई - १६% तू - ४% सालार - १.८% मंगोल - १.८% | ||||||||
दीचूएँ | ८ विभाजनों | ||||||||
जिले | ४३ विभाजनों | ||||||||
बस्ती स्तर | ४२९ विभाजनों | ||||||||
आइ॰एस॰ओ॰ ३१६६-२ | CN-६३ | ||||||||
आधिकारिक वेबसाइट http://www.qh.gov.cn (सरलीकृत चीनी वर्ण) | |||||||||
जनसंख्या और गी॰डी॰पी॰ तथ्य का स्रोत: 《中国统计年鉴—2005》 China Statistical Yearbook 2005 राष्ट्रीयते तथ्य का स्रोत:ISBN 7503747382 《2000年人口普查中国民族人口资料》 Tabulation on nationalities of 2000 population census of China * ३१ दिसम्बर २००४ के अनुसारISBN 7105054255 |
बंद करें