![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c5/Blue_khadi_kurta.jpg/640px-Blue_khadi_kurta.jpg&w=640&q=50)
खादी
भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान से हैंडपुन और हाथ से बुने हुए कपड़े मुख्य रूप से कपास से बने हैं / From Wikipedia, the free encyclopedia
खादी या खद्दर भारत में हाथ से बनने वाले वस्त्रों को कहते हैं। खादी वस्त्र सूती, रेशम, या ऊन से बने हो सकते हैं। इनके लिये बनने वाला सूत चरखे की सहायता से बनाया जाता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c5/Blue_khadi_kurta.jpg/320px-Blue_khadi_kurta.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6c/While_addressing_his_followers%2C_Gandhi_spins_by_hand.jpg/640px-While_addressing_his_followers%2C_Gandhi_spins_by_hand.jpg)
खादी वस्त्रों की विशेषता है कि ये शरीर को गर्मी में ठण्डे और सर्दी में गरम रखते हैं।
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में खादी का बहुत महत्व रहा। गांधीजी ने १९२० के दशक में गाँवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये खादी के प्रचार-प्रसार पर बहुत जोर दिया था।