Loading AI tools
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
क्रिस्टोफर हैमस्वर्थ[1] (जन्म: ११ अगस्त १९८३)[2][3] एक ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हैं, जिन्हें टीवी श्रृंखला होम एंड अवे (२००४-०७) में किम हाईड, तथा २०११ के बाद से मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में थॉर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त हैमस्वर्थ ने साइंस-फिक्शन फ़िल्म स्टार ट्रेक (२००९), थ्रिलर एडवेंचर फ़िल्म अ परफेक्ट गेटअवे (२००९), हॉरर कॉमेडी फ़िल्म द केबिन इन द वुड्स (२०१२), डार्क फंतासी फ़िल्म स्नोवाइट एंड द हंट्समैन (२०१२), वॉर फ़िल्म रेड डॉन (२०१२), तथा स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म रश (२०१३) में भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
क्रिस हैमस्वर्थ | |
---|---|
2019 सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हेम्सवर्थ | |
जन्म |
11 अगस्त १९८३ मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया |
आवास | बायरन बे, न्यू साउथ वेल्स |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | २००२–वर्तमान |
गृह-नगर | फिलिप आइलैंड |
जीवनसाथी | एल्सा पटैकी (२०१०) |
बच्चे | ३ |
संबंधी |
|
२०१५ में उन्होंने एक्शन थ्रिलर ब्लैकहैट और बायोग्राफिकल थ्रिलर फिल्म इन द हार्ट ऑफ द सी में अभिनय किया,[4] और नेशनल लैम्पून की श्रृंखला, वेकेशन्स के पांचवे संस्करण में एक हास्य किरदार निभाया। अगले वर्ष में उन्होंने सोनी द्वारा निर्मित घोस्टबस्टर्स के रीबूट में अभिनय किया।[5] वह स्टार ट्रेक के आगामी सीक्वल में जॉर्ज किर्क की भी भूमिका निभाएंगे।[6]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.