![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5c/Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Kohat.svg/langhi-640px-Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Kohat.svg.png&w=640&q=50)
कोहाट ज़िला
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोहाट (उर्दू: کوہاٹ, पश्तो: کوهاټ, अंग्रेज़ी: Kohat) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत का एक ज़िला है। यह करक ज़िले के उत्तर में और फ़ाटा नाम के क़बीलाई इलाक़ों के दक्षिण में स्थित है। इसमें बहुत से पश्तून क़बीलों के लोग रहते हैं, जैसे कि अफ़रीदी, ख़टक, बन्गश और ओरकज़ई। इस पूरे क्षेत्र में पश्तो बोली जाती है। कोहाट दो तहसीलों में बँटा हुआ है - कोहाट तहसील और लाची तहसील।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/5c/Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Kohat.svg/640px-Pakistan_-_Khyber_Pakhtunkhwa_-_Kohat.svg.png)