![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a4/Normal_Cell_Life_Cycle.png/640px-Normal_Cell_Life_Cycle.png&w=640&q=50)
कोशिका चक्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोशिका विभाजन सभी जीवों हेतु एक अत्यन्त महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमें डीएनए प्रतिकृति और कोशिका वृद्धि जैसे प्रक्रियाएँ परस्पर के साथ समायोजित होकर इस प्रकार सम्पन्न होती हैं कि कोशिका विभाजन सही होता है व सन्तति कोशिकाओं में इनकी पैतृक कोशिकाओं वाला जीनोम होता है। घटनाओं का यह अनुक्रम जिसमें कोशिका अपने जीनोम का द्विगुणन व अन्य संघटकों का संश्लेषण और तत्पश्चात् विभाजित होकर दो नूतन सन्तति कोशिकाओं का निर्माण करती हैं, इसे कोशिका चक्र कहते हैं। यद्यपि कोशिका वृद्धि (कोशिकाद्रव्यीय वृद्धि के सन्दर्भ में) एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें डीएनए संश्लेषण कोशिका चक्र की किसी एक विशिष्टावस्था में होता है। कोशिका विभाजन के दौरान, प्रतिकृत गुणसूत्र जटिल घटनाक्रम के द्वारा सन्तति केन्द्रकों में वितरित हो जाते हैं। ये समस्त घटनाएँ आनुवंशिक नियन्त्रण के अन्तर्गत होती हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a4/Normal_Cell_Life_Cycle.png/640px-Normal_Cell_Life_Cycle.png)