कोलम्बिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। इस देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।
कोलम्बिया गणराज्य रिपब्लिका दे कोलम्बिया (स्पेनिश) |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "Libertad y Orden" (स्पेनिश) "स्वतंत्रता और सुशासन" |
||||||
राष्ट्रगान: "Oh, Gloria Inmarcesible!" (स्पेनिश) | ||||||
राजधानी | बोगोटा 4°39′N 74°3′W | |||||
सबसे बड़ा नगर | बोगोटा | |||||
राजभाषा(एँ) | स्पेनिश | |||||
मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषाएँ | संविधान यह निर्धारित करता है कि जातीय समूहों की भाषाएं और बोलीयां उनके क्षेत्र में आधिकारिक हैं | |||||
निवासी | कोलंबियन | |||||
सरकार | राष्ट्रपति गणतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | गुस्तावो पेट्रो | ||||
- | उप राष्ट्रपति | फ़्रांस मार्केज़ | ||||
- | कांग्रेस के अध्यक्ष | |||||
- | सुप्रीम कोर्ट के अध्यक्ष | |||||
स्वतंत्रता स्पेन से | ||||||
- | घोषणा | २० जुलाई, १८१० | ||||
- | मान्यता | ७ अगस्त १८१९ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | ११,४१,७४८ km2 (२६ वां) | ||||
- | जल (%) | ८.८ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | मई २०१८ जनगणना | ४,४६,६०,००० [1] (२९ वां) | ||||
- | २००५ जनगणना | ४,२८,८८,५२९ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००७ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $३,७८.६२४ बिलियन (२८ वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $ ७,९६८ (८२ वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.७११[2] मध्यम · ९८वाँ |
|||||
मुद्रा | पेसो (COP) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰-५) | |||||
दूरभाष कूट | ५७ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .co |
कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है।