कोंकणी भाषा
गोवा का सरकारी भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
कोंकणी गोवा, महाराष्ट्र के दक्षिणी भाग, कर्नाटक के उत्तरी भाग, केरल के कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है। भाषायी तौर पर यह 'आर्य' भाषा परिवार से संबंधित है और मराठी से इसका काफी निकट का संबंध है। राजनैतिक तौर पर इस भाषा को अपनी पहचान के लिये मराठी भाषा से काफी संघर्ष करना पड़ा है। अब भारतीय संविधान के तहत कोंकणी को आठवीं अनुसूची में स्थान प्राप्त है।
सामान्य तथ्य कोंकणी, बोलने का स्थान ...
कोंकणी | |
---|---|
कोंकणी | |
बोलने का स्थान | गोआ, महाराष्ट्र |
मातृभाषी वक्ता | – |
भाषा परिवार |
हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार
|
भाषा कोड | |
आइएसओ 639-3 | – |
बंद करें
१९८७ में गोवा में कोंकणी को मराठी के बराबर राजभाषा का दर्जा दिया गया किन्तु लिपि पर असहमति के कारण आजतक इस पर अमल नहीं किया जा सका।[1]
कोंकणी अनेक लिपियों में लिखी जाती रही है; जैसे - देवनागरी, कन्नड, मलयालम और रोमन। गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद दवनागरी लिपि में कोंकणी को वहाँ की राजभाषा घोषित किया गया है।