कृष ३
2013 की हिन्दी फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
कृष ३ २०१३ की बॉलीवुड की सुपरहीरो कृष्णा की विज्ञान कल्पना फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्माता निर्देशक राकेश रोशन हैं।[2] फ़िल्म कोई मिल गया (2003) के नायक रोहित एवं कृष (2006) के सुपर नायक कृष्णा की कहानी को आगे बढ़ती है।[3] इसकी दोनों पूर्व फ़िल्मों ने अच्छी सफलता प्राप्त की थी।[4] फ़िल्म को पहले ३डी (त्रिविम) प्रारूप में जारी करना तय किया था।[5][6] हालांकि, समय की कमी के कारण इसे ३डी में रुपान्तरित किये बिना, राकेश रोशन ने बाद में पुष्टि की कि फ़िल्म को केवल २डी (द्विविम) में ही जारी किया जायेगा। फ़िल्म विश्वभर में 3 नवम्बर 2013 को जारी की गई।[1][7] कृष ३ को समालोचकों से सकारात्मक समीक्षाएँ मिली हैं।[8] फिल्म में ऋतिक रोशन ने ट्रिपल रोल अदा किया था और फिल्म ने भारत में 240.50 करोड़ रूपए तथा विश्व भर में ₹ 398 करोड़ का कारोबार किया था।[9]
सामान्य तथ्य कृष ३, निर्देशक ...
कृष ३ | |
---|---|
फिल्म का पोस्टर | |
निर्देशक | राकेश रोशन |
पटकथा |
राकेश रोशन हनी ईरानी रोबिन भट्ट |
कहानी | राकेश रोशन |
निर्माता | राकेश रोशन |
अभिनेता |
ऋतिक रोशन प्रियंका चोपड़ा कंगना राणावत विवेक ओबेरॉय शौर्या चौहान |
छायाकार | एस तिरू |
संपादक | चन्दन अरोड़ा |
संगीतकार |
संगीत: राजेश रोशन पृष्ठभूमि स्कोर: सलीम-सुलेमान |
वितरक | फ़िल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
152 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
लागत | ₹ 115 करोड़ |
कुल कारोबार | ₹ 398 करोड़ |
बंद करें