कार निकोबार
From Wikipedia, the free encyclopedia
कार निकोबार, जिसे कार भाषा में पू कहते हैं, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का उत्तरतम और सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। २००४ की सूनामी में इस द्वीप को बहुत क्षति पहुँची थी। यह अण्डमान द्वीपसमूह के छोटे अण्डमान द्वीप और नन्कोव्री द्वीप के बीच में स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह निकोबार ज़िले की कार निकोबार तहसील में गठित है। द्वीप पर भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण अड्डा है।
सामान्य तथ्य कार निकोबार, देश ...
कार निकोबार | |
---|---|
तहसील | |
निर्देशांक: 9.167°N 92.75°E / 9.167; 92.75 | |
देश | भारत |
राज्य | अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह |
ज़िला | निकोबार |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 127 किमी2 (49 वर्गमील) |
जनसंख्या (2001) | |
• कुल | 29,145 |
• घनत्व | 230 किमी2 (590 वर्गमील) |
भाषाएँ | |
• सरकारी | हिन्दी, कार, तमिल |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+5:30) |
बंद करें