काबुल शाही
From Wikipedia, the free encyclopedia
शाही या शाहिया राजवंशों ने भारत के मध्य राज्यों में शासन किया, जिसके अन्तर्गत काबुलिस्तान तथा गान्धार (वर्तमान समय का उत्तरी पाकिस्तान) के भाग आते थे। यह राजवंश तीसरी शताब्दी में कुषाण राजवंश के पतन के बाद शासन में आया था और इसने नौवीं शताब्दी के आरम्भ तक शासन किया। इस राज्य को 565 से 879 ई॰ तक "काबुल शाही" कहा जाता था। उस समय इसकी राजधानी कपिसा और काबुल थी। बाद में इसे हिन्दू शाही कहा जाने लगा।