![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/19/Kaukasus.jpg/640px-Kaukasus.jpg&w=640&q=50)
काकेशस पर्वत शृंखला
From Wikipedia, the free encyclopedia
काकेशस पर्वत शृंखला यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित, इसकी ऊंचाई 5642 मीटर है और कृष्ण सागर और कैस्पियन सागर के दरमियान के कॉकस क्षेत्र की एक नदी है, जिसमें यूरोप का सब से ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत, भी शामिल है। कॉकस पर्वतों के दो मुख्य भाग हैं - महाकॉकस पर्वत शृंखला और हीनकॉकस पर्वत शृंखला। महाकॉकस पर्वत कृष्ण सागर के उत्तरपूर्वी छोर पर बसे रूस के सोची शहर से शुरू होकर पूर्व के ओर कैस्पियन सागर पर बसी अज़रबैजान की राजधानी बाकू तक पहुँचते हैं। हीनकॉकस इनके दक्षिण में १०० किमी की दूरी पर साथ-साथ चलते हैं। जॉर्जिया की मेसख़ेती पर्वत शृंखला हीनकॉकस का ही एक हिस्सा हैं।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/19/Kaukasus.jpg/640px-Kaukasus.jpg)