कज़ाख़िस्तान
यूरेशिया में स्थित एक देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
कज़ाख़िस्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан क़ाज़ाक़स्तान, रूसी: Казахстан कज़ाख़स्तान , फ़रसी: قازقستان/Қазоқистон क़ज़्ज़ाक़िस्तान) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (सितंबर 2014) स्रोत खोजें: "कज़ाख़िस्तान" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
कज़ाख़िस्तान गणराज्य Қазақстан Республикасы (क़ज़ाख़) क़ाज़ाक़स्तान रेस्पूब्लीकासी Республика Казахстан (रूसी) रिस्पूब्लिका कज़ाख़स्तान |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: - | ||||||
राष्ट्रगान: मेरा कज़ाख़िस्तान | ||||||
राजधानी | नूर-सुल्तान 51°10′N 71°30′E | |||||
सबसे बड़ा नगर | अलमाटी | |||||
राजभाषा(एँ) | क़ज़ाख़ (राजकीय भाषा), रूसी | |||||
सरकार | सत्तावादी गणराज्य | |||||
- | राष्ट्रपति | Kassym-Jomart Tokayev | ||||
- | प्रधानमंत्री | Askar Mamin | ||||
स्वतंत्रता सोवियत संघ से | ||||||
- | घोषणा | १६ दिसंबर, १९९१ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | २,७१७,३०० km2 (९वाँ) | ||||
- | जल (%) | १.७ % | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2005 जनगणना | १४,८२५,००० (६२वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००५ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $१३२.७ अरब (५६वाँ) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $८,७०० (७०वाँ) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२००३) | ०.७६१ उच्च · ८०वाँ |
|||||
मुद्रा | तेंगे (KZT) | |||||
समय मण्डल | (यू॰टी॰सी॰+५ से +६) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (यू॰टी॰सी॰+५ से +६) | ||||
दूरभाष कूट | ७ | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .kz |
यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं।