![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/12/Kamal_at_61st_FF_%2528cropped%2529.jpg/640px-Kamal_at_61st_FF_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
कमल हासन
भारतीय अभिनेता / From Wikipedia, the free encyclopedia
कमल हासन (जन्म 7 नवम्बर 1954 को परमकुड़ी, मद्रास राज्य, भारत में) एक भारतीय फिल्म अभिनेता,राजनीतिज्ञ, पटकथा लेखक और फ़िल्म निर्माता हैं।[2][3] कमल हासन, राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार सहित कई भारतीय फ़िल्म पुरस्कारों के विजेता के तौर पर जाने जाते हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म के लिए अकादमी पुरस्कार प्रतियोगिता में भारत द्वारा प्रस्तुत सर्वाधिक फिल्मों वाले अभिनेता होने का गौरव प्राप्त है। अभिनय और निर्देशन के अलावा, वे एक पटकथा लेखक, गीतकार, पार्श्वगायक और कोरियोग्राफर हैं। उनकी फ़िल्म निर्माण कंपनी, राजकमल इंटरनेशनल ने उनकी कई फ़िल्मों का निर्माण किया। कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर एक ऐप लॉन्च किया, जिसका नाम है 'मय्यम व्हिसल'. इसका मतलब है 'सेंटर (केंद्र) व्हिसल'।[4]
कमल हासन | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
7 नवम्बर 1954[1] परमाकुदी |
नागरिकता |
भारत ![]() |
शिक्षा |
हिंदू हायर सेकेंडरी स्कूल ![]() |
पेशा |
अभिनयशिल्पी, फ़िल्म निर्माता, पटकथा लेखक, फ़िल्म निर्देशक, नृत्य-परिकल्पक, गायक, गीतकार, लोकोपकारक, संगीत रचयिता, फिल्म अभिनेता ![]() |
धर्म |
नास्तिकता, ईसाई धर्म, हिन्दू धर्म ![]() |
जीवनसाथी |
वाणी गणपति, सारिका ![]() |
बच्चे |
श्रुति हासन, अक्षरा हासन ![]() |
पुरस्कार |
पद्म भूषण, कला में पद्मश्री श्री, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ![]() |
एक बाल कलाकार के रूप में कई परियोजनाओं के बाद, नायक के रूप में कमल हासन को सफलता, 1975 की नाटकीय फ़िल्म अपूर्व रागंगल से मिली, जिसमें उन्होंने एक उम्र में बड़ी महिला के साथ प्यार करने वाले अक्खड़ युवा की भूमिका निभाई थी। 1982 की फ़िल्म मून्राम पिरइ हेतु उन्होंने एक निष्कपट स्कूल शिक्षक के किरदार में अपने अभिनय के लिए पहली बार भारतीय राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया, जो अपनी याद्दाश्त खोने वाली बच्चों जैसी युवती की देखभाल करता है। मणि रत्नम की गॉड-फ़ादरनुमा नायकन (1987) फ़िल्म में विशेष रूप से उनके अभिनय की सराहना हुई, जिसे टाइम पत्रिका ने सदाबहार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों में से एक होने का दर्जा दिया। [5]